पाक जेल में बंद भारतीय की मौत

 
Oct 29, 10:51 am

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में एक भारतीय नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की खबर सामने आई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लाहौर की कोट लखपत जेल में भारतीय नागरिक सूरज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृत्यु के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। सूरज सिंह पिछले एक वर्ष से जेल में था।

बर्नी ने कहा, उसके शव को आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मैंने मृत्यु के मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जानकारी की मांग की है।

बर्नी ने कहा कि वह शव को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा बुधवार को दोनों देशों की जेलों में रह रहे भारतीय और पाकिस्तानी कैदियों की समस्याओं संबंधी वक्तव्य का भी स्वागत किया।

बर्नी ने आशा जताई कि दोनों देश अपनी-अपनी जेलों में बंद कैदियों को वापस भेजने के कदम उठाएंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(23) वोट का औसत

average:4.347828
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित