कांगो: सैनिकों ने की 500 लोगों की हत्या

 
Nov 03, 11:08 am

किनशासा। मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वाच का कहना है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सैनिकों ने देश के पूर्वी भाग में मार्च से विद्रोहियों के खिलाफ अभियान में 500 से अधिक नागरिकों को मार डाला।

ह्यूमन राइट्स वाच ने कल कहा कि जनवरी से अक्तूबर 2009 तक ह्यूमन राइट्स वाच ने उत्तर और दक्षिणी किवू प्रांतों में 21 तथ्यपरक सर्वे किए और पाया कि कांगो की सेना के सिपाहियों ने मार्च से सितंबर तक कीमिया दो अभियान में कम से कम 505 नागरिकों को मार डाला।

कीमिया दो अभियान डेमोक्रेटिक फोर्सेज फॉर द लिबरेशन आफ रवांडा [एफडीएलआर] के विद्रोहियों के खिलाफ चलाया गया था।

ह्यूमन राइट्स वाच ने यह भी कहा है कि जनवरी फरवरी में कांगो की सेना के सिपाहियों और रवांडा की सेना ने पांच सप्ताह के लिए संयुक्त अभियान उमोजा वेतु चलाया था जिसमें 198 नागरिकों को मारा गया। कल संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने ऐलान किया था कि विश्व संस्था ने पूर्वी हिस्से में सक्रिय कांगो सेना की इकाइयों से समर्थन वापस ले लिया है। उन्होंने सैनिकों पर 62 नागरिकों को मार डालने का आरोप भी लगाया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:2.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित