अमेरिका में जज ने किया नस्ली भेदभाव

 
Nov 04, 07:45 pm

वाशिंगटन। अमेरिका में अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में बराक ओबामा के चुने जाने के बाद उम्मीद थी कि इस देश में नस्ली भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होगी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। एक ताजा घटनाक्रम में अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में मंगलवार को एक जज ने श्वेत दुल्हन और अश्वेत दूल्हे का विवाह कराने से इन्कार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

श्वेत जज कीथ बार्डवेल ने एक पंक्ति का बयान देकर इस्तीफे की सूचना दी। कीथ ने बेथ हम्फ्रे और टेरेन्स मैके का विवाह कराने से इसलिए इन्कार कर दिया क्योंकि वे अलग-अलग नस्ल के हैं। उनके इन्कार की वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग नस्ल के लोगों की शादी कराने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसे विवाह से दंपती के बच्चों को नुकसान होगा।

जज ने कहा कि वह ऐसे जोड़ों को शादी के लिए दूसरे जजों के पास भेज देते हैं। हम्फ्रे और मैके के मामले में भी उन्होंने यही किया। दुल्हन हम्फ्रे ने बताया, 'मैंने और मैके ने फिर चर्च में शादी रचाई।' इस दंपती ने जज के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में मामला दर्ज कराया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:4.555556
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित