
बोगोटा। कोलंबिया की नौसेना ने बुधवार को अमेरिकी तटरक्षक बल की मदद से 2,219 किलोग्राम कोकीन जब्त की।
समाचार एजेंसी ईएएफई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि बाहिया सालानो से 100 किलोमीटर दूर अभियान चलाकर एक नौका को जब्त किया गया जिस पर कोकीन लदा हुआ था। नौका पर छह लोग सवार थे।
अधिकारियों का कहना है कि यह कोकीन मध्य अमेरिका में भेजी जानी थी। जब्त की गई कोकीन की कीमत 6.6 करोड़ डॉलर आंकी गई है।