सऊदी में हुआ भारतीय का सिर कलम

 
Nov 05, 04:33 pm

दुबई। सऊदी अरब में हत्या के मामले में एक भारतीय और दो श्रीलंकाइयों का सिर कलम कर दिया गया। इन तीनों पर 2005 में एक महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने और उसकी हत्या करने का आरोप था। इस मामले में फैसला 2007 में ही सुना दिया गया था, जबकि सजा बुधवार को दी गई।

सिर कलम करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपने की बजाय संबंधित अधिकारियों उन्हें दफना दिया। इस मामले के अन्य सात आरोपियों को 500 कोड़ों के अलावा पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, केरल के मोहम्मद नौशाद और श्रीलंका के दो नागरिक बंदर निकार और हलीमा अब्दुल कादिर को सजा-ए-मौत दी गई। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से इस संबंध कोई जानकारी नहीं दी गई। अरब मीडिया के माध्यम से नौशाद की सजा के बारे में पता लगा।

भारतीय दूतावास के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने नौशाद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक कि सऊदी अरब की अदालत ने दोबारा की गई अपील को भी खारिज कर दिया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(28) वोट का औसत

average:3.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित