आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री पर जूता फेंका

 
Nov 05, 08:32 pm

लंदन। ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में चर्चा के दौरान आज एक नाराज व्यक्ति ने आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हॉवर्ड पर जूता फेंक दिया लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने तत्परता दिखाते हुए उसे बीच में रोक लिया।

चर्चा के आयोजक कैम्ब्रिज यूनियन सोसायटी के वरिष्ठ अधिकारी एंड्र्यू चैपमैन ने कहा कि वह हॉवर्ड को पहले भी 'नस्लवादी' बता चुके आस्ट्रेलियाई व्यक्ति के फेंके गए जूते को रोकने के लिए आगे आए। राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी और क्रिकेटर बनने के च्च्छुक 20 वर्षीय एक छात्र ने कहा कि हॉवर्ड इस पर स्तब्ध रह गए पर उन्होंने घटना को महत्व नहीं दिया।

गत शुक्रवार एक अन्य चर्चा में चैपमैन ने कहा था कि हॉवर्ड 'नई शताब्दी में नेतृत्व' के विषय पर भाषण करेंगे लेकिन इसी बीच एक व्यक्ति उठा और उसने पूर्व प्रधानमंत्री से कहा, ''घर जाओ, नस्लवादी।''

जब हॉवर्ड संबोधन करने के लिए उठे, तो उस व्यक्ति ने कहा, ''तुमने मुझे बतौर आस्ट्रेलियाई व्यक्ति शर्मिन्दा किया है। घर जाओ नस्लवादी।''

चैपमैन ने कहा,''वह अपने पैरों की ओर झुका और मैं जानता था कि क्या होने वाला है। मैं खड़ा हुआ और हॉवर्ड तथा उस व्यक्ति के बीच आ गया। उसने जूता फेंका और मैंने उसे बीच में ही पकड़ लिया।'' उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी उसे इमारत से बाहर ले गए। वह बाद में अपने जूते वापस लेने आया लेकिन हमने बेहद विनम्रता से इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित