पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई फिर टली

 
Nov 07, 08:53 pm

इस्लामाबाद। मुंबई आतंकी हमले के सिलसिले में पाकिस्तानी अदालत में चल रही सुनवाई एक बार फिर एक सप्ताह के लिए टल गई है।

आतंकवाद निरोधक अदालत ने शनिवार को इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 14 नवंबर तय की। इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी सहित सात संदिग्ध आतंकी आरोपी हैं। लखवी सहित सात आतंकियों पर मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले दस आतंकियों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, ठिकाना, उपकरण और संचार सुविधा मुहैया कराने का आरोप है। आरोपियों की अर्जी पर हुई बहस के बाद अदालत ने सुनवाई टालने का आदेश जारी किया।

बचाव पक्ष के वकील शाहबाज राजपूत ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने वकीलों और सुनवाई से जुड़े अन्य लोगों को इस बाबत मीडिया से बातचीत नहीं करने की सलाह दी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से इस मामले की सुनवाई बंद कमरे में हो रही है।

एक साल पुराने इस मामले में पहले तो मुकदमा दर्ज करने में देर की गई। फिर जज नियुक्त करने में देरी हुई। जज नियुक्त हुए तो उन्होंने भी लगातार सुनवाई नहीं की और अंत में वह खुद मामले से अलग हो गए। फिर नए जज नियुक्त हुए। वह भी दो बार सुनवाई टाल चुके हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित