रूसी महिलाओं को सलाह, भारतीय पुरुष से करें शादी

 
Sep 12, 03:03 pm

मास्को। रूस में इन दिनों एक अलग प्रकार की बयार बह रही है। यदि एक नारीवादी संगठन की बात मानें तो यदि रूस को बचाना है तो यहां की महिलाओं को भारतीय पुरुष से शादी करनी चाहिए। इन लोगों का मानना है कि भारतीय पुरुष एक आदर्श पति का कर्तव्य निर्वाह करने में सक्षम होते है।

गौरतलब है कि रूस में गड़बड़ जीवनशैली के कारण काफी बड़ी संख्या में पुरुष मृत्यु दर बढ़ रही है। रूस की एक प्रमुख टेलीविजन हस्ती और प्रमुख नारीवादी लेखिका मारिया अरबातोवा का कहना है कि भारतीय पुरुष से शादी करने से रूस की महिलाओं को काफी फायदा होगा। अरबातोवा ने कहा कि भारतीय पुरुषों में कमाल की ऊर्जा होती है।

अरबातोवा ने अपनी एक नई किताब ए टेस्ट ऑफ इंडिया के लोकार्पण के दौरान ये बातें कहीं। मास्को के 20वें अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि इस लेखिका ने पश्चिम बंगाल के सुमित से विवाह किया है। भारत के पूर्वी हिस्से में मौजूद यह राज्य अरबातोवा को शायद काफी पसंद है।

लेखिका ने कहा कि रूसी व भारतीय नागरिकों में काफी समानता है। इस संबंध में वे बताती है कि भारतीय भाषा संस्कृत और वर्तमान रूस की भाषा के शब्दों में काफी समानता है। वे बताती हैं कि भारतीय पुरुष अपने परिवार को लेकर काफी गंभीर होते है।

दरअसल, अरबातोवा भारतीय पुरुष को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही है। वह रूस की सरकार को भी हिदायत देती नजर आई कि भारतीय पुरुषों के प्रति रूस की महिलाओं को आगे आना चाहिए। भारत को लेकर इस लेखिका के दिल में शायद काफी प्यार है। वह बताती हैं कि चीन में जहां रूस की दो रोजगार एजेंसियां है वहीं भारत में एक भी नहीं है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(215) वोट का औसत

average:4.62791
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित