समाचार

लाखों डालर में बिकी मुनरो की सेक्स क्लिप

Apr 15, 04:24 pm
  Print

न्यूयार्क। बेहद खूबसूरत व विवादास्पद अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की एक 15 मिनट की फिल्म क्लिपिंग एक व्यवसायी ने साढ़े दस लाख डालर में खरीदी। इस फिल्म की खासियत यह है कि मुनरो को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।

द न्यूयार्क पोस्ट में प्रकाशित समाचार के अनुसार यह फिल्म 1950 की उस 16 मिलीमीटर लंबी श्वेत-श्याम क्लिपिंग का हिस्सा है, जो संघीय जांच ब्यूरो [एफबीआई] के कब्जे में रही है। ब्यूरो के प्रथम निदेशक एगर होवर ने बहुत प्रयास किए, लेकिन वह यह साबित करने में विफल रहे कि फिल्म में मौजूद अज्ञात व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी हैं। फिल्म में इस व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं देता है।

फिल्म खरीदने वाले व्यवसायी ने अपनी पहचान गोपनीय रखी है। इसकी बिक्री केया मार्गन नामक व्यक्ति के जरिए हुई, जिसे मुनरो पर वृत्तचित्र का फिल्मांकन करते हुए यह क्लिपिंग हाथ लगी। मुनरो ने 1962 में आत्महत्या कर ली थी।

ऐसी अफवाहों का बाजार उस जमाने में काफी गर्म था कि कैनेडी के मुनरो के साथ अनैतिक संबंध हैं। कैनेडी की 1963 में हत्या कर दी गई थी।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति