समाचार

..तो क्या फर्जी संस्मरण लिख डाला चेरी ने

May 17, 07:22 pm
  Print

लंदन। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने एक संस्मरण लिखा है। 'स्पीकिंग फार मायसेल्फ' नाम से लिखे इस संस्मरण की आजकल मीडिया में धूम है। लेकिन अब इस संस्मरण की विश्वसनीयता पर ही अंगुली उठ गई है। चेरी ने संस्मरण में जिस शख्स को अपना पूर्व आशिक बताया था, उसने चेरी के साथ संबंधों से इनकार कर दिया है।

चेरी ने जज जान हिगहैम के बारे में लिखा है कि दोनों की मुलाकात ला स्कूल में हुई थी। उनसे मुलाकात के बाद चेरी ने अक्सर उनके साथ बाहर जाने के बारे में लिखा है। संस्मरण में 11 बार जान का नाम आया है। लेकिन जान का कहना है कि ये सब झूठी बातें हैं।

जान ने कहा कि कुछ गलती हुई है। मैं श्रीमती ब्लेयर के साथ कभी बाहर नहीं गया। वह किसी और की चर्चा कर रही होंगी। हालांकि चेरी ने जान से माफी भी मांग ली है। इस बात के लिए कि उन्होंने अपनी किताब में उनका नाम गलत ढंग से लिया। लेकिन इससे इस विवादास्पद किताब की विश्वसनीयता पर तो सवाल उठ ही गया है।

उल्लेखनीय है कि चेरी ने अपने संस्मरण में कई नेताओं की पोल खोली है और उन पर टिप्पणियां भी की हैं। प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन, बिल क्लिंटन सहित कई बड़े नामों के प्रति नकारात्मक बातें लिखी गई हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति