पाक ने रक्षा बजट बढ़ाने के संकेत दिए

 
May 18, 12:55 am

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की गठबंधन सरकार ने 2008-09 का रक्षा बजट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बढ़ोतरी 10 से 15 प्रतिशत तक होने का संभावना है। द पोस्ट अखबार ने वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है।

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में सुरक्षा का मामला सभी सरकारों की प्राथमिकता में शामिल रहा है। किसी सरकार के लिए इस मुद्दे पर समझौते का सवाल ही नहीं उठता। वर्तमान सरकार भी रक्षा बजट में कटौती करने के पक्ष में नहीं है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रक्षा बजट में वृद्धि के संकेत देते हुए युद्ध के परंपरागत ढांचे को मजबूत बनाए रखने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा, रक्षा बजट को एक सीमा के बाद कम नहीं किया जा सकता।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित