लंदन। राजकुमार विलियम के लिए अपनी पूर्व प्रेमिका का भाई चचेरे भाई पीटर फिलिप्स से ज्यादा अहम है। यही वजह है कि वह पीटर की शादी के बजाय अपनी बचपन की मित्र जेसका के भाई बैटेन की शादी में शरीक होने चले गए। विलियम के इस कदम ने उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल उठा दिए हैं।
राजकुमार विलियम बैटेन की शादी में शरीक होने के लिए केन्या में हैं जबकि यहां उनके चचेरे भाई पीटर की शादी हो रही है। हालांकि विलियम की प्रेमिका कैट मिडल्टन ने पीटर की शादी में उनकी कमी को भरने की कोशिश कीं। वह शाही शादी में शरीक हुई। दैनिक सन को एक सूत्र ने बताया कि राजकुमार ने पीटर के स्थान पर पूर्व प्रेमिका के भाई को चुनकर अपने फैसले को कहीं ज्यादा बेतुका बना दिया है। हालांकि शाही शादी में विलियम के बिना मिडल्टन का शामिल होना बताता है कि राजकुमार का परिवार उनकी कितनी इज्जत करता है।
महारानी एलिजाबेथ के सबसे बडे़ पोते पीटर की शादी कनाडा की ओटुमन कैली के साथ हो रही है। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें और अन्य जानकारी पत्रिका हैलो को दस लाख अमेरिकी डालर में बेच दी हैं।