नासा प्रतियोगिता में छाए भारतीय

 
Jul 08, 02:48 pm

न्यूयार्क। दो भारतीय छात्रों ने भविष्य के विमान परिवहन का डिजाइन तैयार कर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी के कालेज आफ इंजीनियरिंग की छात्रा आर. अनुशा और छात्र एस. श्रीनाथ की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह डिजाइन संकाय के सलाहकार डाक्टर ई. नटराजन की देखरेख में तैयार किया था। इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के गैरी रेडमैन ने अपने माडल 'कंसेप्चुयल एयरक्राफ्ट फार 2058' के लिए पहला स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में विश्व के 14 विभिन्न विश्वविद्यालयों के 61 छात्रों ने अगली पीढ़ी के मानव परिवहन व कार्गो विमानों के डिजाइन पेश किए। इसे नासा के एअरोनाटिकल रिसर्च मिशन डायरेक्टरेट के फंडामेंटल एअरोनाटिक्स प्रोग्राम द्वारा प्रायोजित किया गया था। अटलांटा की जार्जिया टेक यूनिवर्सिटी की टीम ने स्नातक वर्ग में सबसे अधिक अंक हासिल किए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित