गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद है व्यायाम

 
Jul 08, 06:14 pm

हनोवर। अक्सर गर्भवती महिलाओं को व्यायाम से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन, एक नए शोध में पाया गया कि गर्भवती महिलाओं के लिए व्यायाम करना उनकी सेहत के लिहाज से फायदेमंद रहता है।

व्यायाम करने से उनके प्रसव में तो आसानी होती ही है। हृदय भी स्वस्थ रहता है क्योंकि व्यायाम से रक्त वाहिनियां मजबूत होती हैं और इससे रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है। म्यूनिख स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ एसोसिएशन की अध्यक्ष क्रिस्टिन एलब्रिंग ने कहा, 'डाक्टर की सलाह लेकर गर्भवती महिलाएं व्यायाम कर सकती है।' उन्होंने कहा कि दौड़ना, साइकिल चलाना, डांस करना और 20 डिग्री सेंटीग्रेट से अधिक तापमान वाले पानी में तैराकी गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह नहीं है।

विशेषज्ञों के मुताबिक जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सप्ताह में तीन बार आधे घंटे तक व्यायाम करती हैं उन्हें प्रसव के वक्त अधिक दिक्कत नहीं आती। विशेषज्ञों की सलाह है कि यदि व्यायाम या अन्य किसी वजह से यदि गर्भवती महिलाओं को थकान, सिर दर्द, सांस लेने में परेशानी या कम दिखाई दे तो उन्हे तुरंत व्यायाम बंद कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यायाम हमेशा किसी योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित