पाकिस्तानी छात्र हुआ हार्वर्ड में हिट

 
Jul 08, 07:24 pm

इस्लामाबाद। कोई भी पुरस्कार देश से बड़ा नहीं होता। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक पाकिस्तानी छात्र समद खुर्रम ने यह बात साबित कर दी है। खुर्रम ने अमेरिकी राजदूत के हाथों मिलने वाला पुरस्कार ठुकराकर अपने स्वदेशी मित्रों ही नहीं, यूनिवर्सिटी में भी खासी शोहरत बटोरी है। खुर्रम ने यह कदम पाकिस्तान में अमेरिकी फौजों के हस्तक्षेप के विरोध में उठाया।

हार्वर्ड में स्नातक के छात्र खुर्रम को अमेरिकी राजदूत एनी पैटरसन द्वारा शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया जाना था। लेकिन, पुरस्कार लेने से इनकार कर वह रातोंरात हीरो बन गए। पाकिस्तान के सभी टीवी चैनलों ने राजदूत के साथ खुर्रम के रूखे व्यवहार को प्रमुखता से दिखाया। खुर्रम को पूर्व स्कूल में उनके द्वारा दर्ज की गई उपलब्धियों और अमेरिका में पढ़ाई के लिए स्कालरशिप मिलने पर पुरस्कृत किया जाना था।

पुरस्कार समारोह में वह नाटकीय रूप से मंच पर पहुंचे और राजदूत की अनदेखी करते हुए माइक को हाथ में ले लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पाक सरजमीं पर अमेरिकी हमलों में सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की मौत हो रही है, जिसके विरोध में वे यह पुरस्कार नहीं लेंगे। खुर्रम ने इस दौरान हाल ही में अमेरिकी कार्रवाई में मारे गए 11 पाकिस्तानी सैनिकों का भी जिक्र किया।

खुर्रम ने राष्ट्रपति मुशर्रफ से भी अपना विरोध दर्शाया। उनके अनुसार मुशर्रफ ने पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था को हाशिए पर ला दिया है। खुर्रम बर्खास्त जजों की बहाली के लिए हुए आंदोलन में सक्रिय भागीदारी कर एक सेमेस्टर की पढ़ाई भी छोड़ चुके हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:1.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित