कृपाण रखने वाला सिख ड्राइवर आरोप मुक्त

 
Jul 08, 10:09 pm

न्यूयार्क। यातायात नियम उल्लंघन मामले में कृपाण धारण कर अदालत में हाजिर होने वाले सिख ड्राइवर सचदेव सिंह पर लगाए गए आरोप वापस ले लिए गए हैं। इसे अमेरिका में सिख कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत माना जा रहा है।

अभियोजन पक्ष ने यह निर्णय संस्था युनाइटेड सिख के अटार्नी जसप्रीत सिंह से मुलाकात के बाद लिया। जसप्रीत ने अभियोजन पक्ष को कृपाण का धार्मिक महत्व बताया। उन्होंने बताया कि युनाइटेड सिख ने स्टेट एटार्नी डेविड कोहेन को पत्र लिखकर इस संबंध में अन्य अदालतों के पूर्ववर्ती आदेशों से अवगत कराया। इनमें कृपाण धारण करना सिखों का अधिकार बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि सचदेव सिंह को आरोपी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उसकी कृपाण से किसी को घायल नहीं किया जा। उस कृपाण की धार भोथरी थी। सचदेव को गत 18 जून को गिरफ्तार किया गया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित