सोया युक्त खाने से कम हो जाते हैं शुक्राणु

 
Jul 24, 06:44 pm

वाशिंगटन। सोया युक्त खाना खाने से पुरुषों के शुक्राणु कम होते जाते हैं और उसके पिता बनने की संभावना कम हो जाती है।

बोस्टन स्थित हार्वर्ड स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रमुख शोधकर्ता जार्ज चावेरो ने एक अध्ययन के आधार पर कहा है कि जो कभी सोया वाले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करते, उनकी तुलना में सोया वाला खाना अधिक खाने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है।

ह्यूमन रिप्रोडक्शन नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्येक दो दिन पर सोया फूड खाने वाले व्यक्ति में 4.10 करोड़ प्रति मिली के हिसाब से कम शुक्राणु पाए गए। इस तरह संख्या सामान्य [8-12 करोड़] से 50 फीसदी से भी ज्यादा नीचे पहुंच गई।

ऐसा माना जाता है कि इसका कारण सोया में आइसोफ्लावोंस नाम के पदार्थ का होना है। पशुओं पर किए गए पहले के अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार अधिक मात्रा में आइसोफ्लावोंस को नपुंसकता से जोड़ कर देखा जाता है। वर्ष 2000 से 2006 के बीच फर्टिलिटी क्लिनिक में पहुंचे 99 लोगों पर किए गए ताजा अध्ययन से पता चला है कि जो लोग प्रतिदिन के भोजन में आधी मात्रा सोया वाला खाना के रूप में लेते थे उनके शुक्राणु सबसे कम थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित