समाचार

ग्रामीण क्षेत्रों के संरक्षक बने प्रिंस चा‌र्ल्स

Aug 20, 05:06 pm
  Print

लंदन। ब्रिटेन की सिंहासन के उत्तराधिकारियों में से एक प्रिंस चा‌र्ल्स को एक सर्वेक्षण में देश के ग्रामीण क्षेत्रों का संरक्षक चुना गया है।

द डेली टेलीग्राफ के अनुसार प्रिंस आफ वेल्स चा‌र्ल्स को ग्रामीण क्षेत्रों के उद्धारक के रूप में उनकी मां जो कि महारानी हैं और सेलीब्रेटी, खानसामों, फियरनली विटिंग्सटाल और जेमी ओलीवर से अधिक प्रधानता मिली।

सर्वेक्षण करने वाले कंट्री लाइफ के उप संपादक पर्ट उलोथ ने कहा कि प्रिंस के पसंदीदा मुद्दे ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं और वह जो सोचते हैं, उसके लिए खड़े होने को तैयार हैं। इस सर्वेक्षण में करीब 1000 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से 80 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वह तटीय के बजाए ग्रामीण क्षेत्रों मे रहना पसंद करेंगे, जबकि छह प्रतिशत ने कहा कि वह शहर में रहना चाहेंगे। इन लोगों से ग्रामीण क्षेत्रों के संरक्षक के बारे में पूछा गया, जिसमें प्रिंस चा‌र्ल्स शीर्ष पर रहे। आठ प्रतिशत लोगों ने उनका नाम लिया, जबकि दो प्रतिशत लोगों ने महारानी का नाम लिया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति