नवजात को भी होती है शब्दों की समझ

 
Aug 27, 03:08 pm

टोरंटो। क्या आपने कभी सोचा है कि जन्म के साथ ही बच्चा पापा, डैडी और मम्मी जैसे शब्द क्यों समझने लगता है!

वैंकूवर्स यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की वैज्ञानिक जुडिट गेर्वेन और उनकी टीम द्वारा कनाडा में किए गए एक नए अध्ययन के अनुसार इन शब्दों को समझने की क्षमता के साथ ही बच्चे इस दुनिया में आते हैं। गेर्वेन ने इटली और चिली के शोधकर्ताओं वाली अपनी टीम के साथ मिलकर इसका अध्ययन किया है। ऑप्टिकल ब्रेन इमेजिंग तकनीक के जरिए उनकी टीम ने इन शब्दों की रिकार्डिग सुनाए जाने पर 22 नवजात शिशुओं के मस्तिष्क की गतिविधियों का अवलोकन करने की कोशिश की। शोध में पाया गया कि बच्चों के कान में जैसे ही पापा, डैडी और मम्मी जैसे शब्द पड़ते हैं, उनके मस्तिष्क के एक खास हिस्से में खून में मौजूद ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। ऐसा पाया गया कि उन शब्दों को सुनते ही शिशुओं के मस्तिष्क के वे हिस्से सक्रिय हो जाते है और उन्हे आक्सीजन की जरूरत महसूस होने लगती है।

गौरतलब है कि छोटे बच्चों पर किया गया यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(14) वोट का औसत

average:4.57143
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित