समाचार

दलाईलामा के भाई ताक्तसर रिनपोछे का निधन

Sep 06, 03:33 pm
  Print

बीजिंग। तिब्बतियों के निर्वासित धर्मगुरु दलाई लामा के बड़े भाई ताक्तसर रिनपोछे का अमेरिका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 86 वर्षीय रिनपोछे तिब्बत की आजादी के समर्थक थे।

रिनपोछे को लोग थुपेन जिग्मे नोर्बू के नाम से भी जानते हैं। कुमबुम मठ ने तीन साल की उम्र में उन्हें लामा घोषित कर दिया था। वह पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को यहां इंडियाना स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वाशिंगटन से तिब्बत की आजादी के लिए मुहिम चलाने वाली संस्था 'इंटरनेशनल कैंपेन फार तिब्बत' ने एक बयान जारी कर रिनपोछे की मौत की जानकारी दी।

इस बयान में कहा गया है कि रिनपोछे को तिब्बत के संबंध में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के प्रति गहरा अविश्वास था। वह दलाई लामा के मध्यम मार्ग अपनाने यानी तिब्बत की स्वायत्तता की मांग का विरोध करते थे।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति