समाचार

प्रिंस हैरी ने प्रेमिका के लिए छोड़ा प्रशिक्षण

Oct 05, 07:48 pm
  Print

लंदन। ब्रिटिश सिंहासन के तीसरे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी और जिंबाब्वे मूल की सुंदरी चेल्सी डेवी का रोमांस दिनों-दिन परवान चढ़ रहा है। खबर है कि बीमार प्रेमिका से मिलने के लिए हैरी कनाडा में अपना सैन्य प्रशिक्षण छोड़कर लंदन लौट आए हैं।

डेवी को बीते सप्ताह दांत में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इसके लिए उनका छोटा सा आपरेशन भी किया गया था। इस दौरान डेवी ने अपने दोस्तों से कहा कि वे हैरी से मिलने को बेचैन हैं। समझा जाता है कि इसके बाद ही हैरी कनाडा से अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर डेवी से मिलने पहुंच गए।

लीड्स यूनिवर्सिटी की छात्रा डेवी को फिलहाल आहार में सिर्फ सूप दिया जा रहा है। करीबी दोस्तों के अनुसार डेवी ने उनसे वादा किया है कि ठीक होते ही वह हैरी के स्वागत में एक पार्टी का आयोजन करेंगी।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति