बाबा सीचेवाल बने पर्यावरण नायक

 
Oct 06, 01:13 pm

न्यूयार्क। अमेरिका की टाइम पत्रिका ने पंजाब की प्रदूषित काली बीन नदी को साफ करने का अभियान चलाने वाले बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल को दुनिया भर से चुने गए 30 हीरोज आफ एन्वायरनमेंट या पर्यावरण नायक में जगह दी है।

अमेरिकी पत्रिका ने सीचेवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक आंदोलन छेड़ा जिसमें लोगों को सिखाया गया कि उन्हें क्यों काली बीन नदी की सफाई करनी चाहिए। सीचेवाल ने टाइम से कहा कि हमने साबित कर दिया कि अगर हम एक साथ आ जाएं तो अपनी नदियों का पुराना स्वरूप बहाल करना संभव है।

उन्होंने कहा कि यह समय है कि हम इसे बड़े पैमाने पर अंजाम दें। काली बीन होशियारपुर जिले में बहने वाली 160 किलोमीटर लंबी नदी है। छह से ज्यादा नगरों और 40 गांव के लोग इसमें अपना कूड़ा डालते रहे हैं। इससे यह एक गंदे नाले में बदल गई थी। नतीजतन आस-पास के खेतों को पानी नहीं मिल पाता था।

सीचेवाल और उनके अनुयायीयों ने इसकी सफाई के लिए अभियान छेड़ा। उन्होंने इसके लिए कोष संग्रह किए। सीचेवाल और उनके अनुयाइयों की मेहनत रंग लाई। कुछ साल पहले काली बीन का पुराना स्वरूप बहाल हो गया। अब यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। सिखों की मान्यता है कि गुरू नानक देव को 500 साल पहले काली बीन नदी में डुबकी लगाने से ज्ञान प्राप्त हुआ था।

टाइम ने लिखा है कि वर्ष 2000 में सिख धर्मगुरू सीचेवाल नदी की गंदगी साफ करने निकले। कार्यभार विराट था। स्वंयसेवकों ने नदी के समूचे तल को गाद और लतरों से मुक्त कराया। उन्होंने तटों का निर्माण किया और नदी के किनारे-किनारे सड़कें बनाई। सीचेवाल ने लोगों के बीच जनजागृति अभियान चलाया। इसके तहत लोगों से अपना कूड़ाकरकट कहीं और डालने को कहा गया। कुछ लोगों ने इसके लिए पारंपरिक तरीके भी अपनाए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(25) वोट का औसत

average:4.84
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित