अनुमान से पहले चलने लगे थे जानवर

 
Oct 06, 06:35 pm

वाशिंगटन। एक जलीय जीव के जीवाश्म से पता चला है कि जानवर मौजूदा अनुमान से करीब तीन करोड़ साल पहले ही पैरों के बल चलना सीख गए थे।

ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लोरेन बेबकाक के अनुसार वैज्ञानिकों की पहले यह धारणा थी कि धरती पर केमब्रियन युग [54 से 48 करोड़ वर्ष पूर्व] से पहले केवल सूक्ष्म जीव और सामान्य संरचना वाले जानवर ही रहते थे। लेकिन, अब यह धारणा बदल गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि इससे पहले जटिल संरचना वाले जीवों की संभावना इडियाकेरन युग के नरम मूंगों और कीटों में ढूंढी जाती थी लेकिन सबूत के तौर पर कुछ खास हाथ नहीं लगा।

वर्ष 2000 में बेबकाक और उनके साथी हेलिंगवर्थ नेवादा के गोल्डफील्ड स्थित पहाड़ी चट्टानों का अध्ययन कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानवरों के पैरों के निशान मिले। बेबकाक कहते हैं कि यह आकस्मिक खोज थी। उन्होंने कहा, 'अध्ययन से हमें पता लगा कि यह जगह प्रीकेमब्रियन और केमब्रियन युग के बीच का समय काट चुकी है। अचानक ही हमारी नजर चंट्टानों पर मौजूद पैरों के निशान पर पड़ी। दूर से देखने में ये निशान किसी कनखजूर या पैरों वाले कीट के लग रहे थे। गौर से देखने पर लगा कि यह शायद कई पैर वाला शारीरिक रूप से मजबूत जीव रहा होगा।'

वर्ष 2002 में कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने भी इसी तरह के जीवाश्म कनाडा और दक्षिणी चीन में देखे थे। ये दोनों जीवाश्म भी केमब्रियन युग के थे। शोधकर्ताओं ने अब दावा किया है कि नई खोज से पता चलता है कि केमब्रियन युग से पहले ही जटिल संरचना वाले जीव धरती पर मौजूद थे और वह पैरों के बल चलना सीख चुके थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.083334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित