फिर छाएगा राउलिंग के नन्हें जादूगरों का जादू

 
Dec 04, 08:49 pm

लंदन। ग्लोबल मंदी की मार से बदहाल दुनिया पर क्या एक बार फिर हैरी पॉटर और जेके राउलिंग का जादू छा सकेगा? क्या एक बार फिर अपने प्रिय जादूगर की रचयिता की किताब को पढ़ने के लिए लोग उतनी ही दीवानगी दिखाएंगे जो पॉटर सीरीज की किताबों के लिए दिखाते रहे हैं? कम से कम राउलिंग की नई किताब 'द टेल्स आफ बीडल द बार्ड' के पब्लिशर्स तो यही उम्मीद कर रहे हैं।

बच्चों का यह कहानी संग्रह पॉटर सीरीज की अंतिम पुस्तक 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज' की थीम को समेटे हुए है। यह कहानी संग्रह शुक्रवार को प्रकाशित हो रहा है। 80 लाख प्रिंट के साथ प्रकाशित हो रही इस पुस्तक से प्रकाशकों को बड़ी उम्मीदें हैं। ब्रिटेन के वाटरस्टोन बुक स्टोर चेन के प्रमुख जान होवल कहते हैं, 'हमें पूरी उम्मीद है कि राउलिंग की यह किताब भी हमारे बुक चार्ट में पहला स्थान हासिल करेगी।' उन्होंने कहा कि जादू की रहस्यमयी दुनिया और अच्छाई की बुराई पर जीत की कहानियों वाली यह किताब क्रिसमस के मौके पर धूम मचाएगी। यह उम्मीद की भी क्यों न जाए।

राउलिंग की लिखी अंतिम किताब हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज ने बिक्री का विश्व रिकार्ड जो बनाया था। जुलाई 2007 में प्रकाशित हुई इस किताब की 80 लाख प्रतियां तो पहले 24 घंटे में ही बिक गई थीं। अकेले अमेरिका में इस किताब की एक करोड़ 20 लाख प्रतियां बिकी थीं। किताब को लेकर बच्चों में क्रेज का आलम यह था कि वे दो दिन पहले से ही बुक स्टोर्स के बाहर खड़े हो गए थे। उनमें से कई तो किताब के चरित्रों की वेशभूषा में इसे खरीदने आए थे। प्रकाशित होने से पहले ही दे टेल्स आफ बीडल द बार्ड को अमेजन की ब्रिटिश और अमेरिकी वेबसाइटों ने नंबर वन का खिताब दे दिया है। इंटरनेट रिटेलर पुस्तक की चमड़े के जिल्द वाली एक लाख प्रतियां छपवा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पूरी प्रतियां बिक जाएंगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.571428
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित