समाचार

लंबे समय तक जीते हैं सुनियोजित लोग

Jan 05, 10:41 pm
  Print

लंदन। अपने सभी काम सुनियोजित ढंग से करने वाले लोग भले ही बोरिंग और अनाकर्षक लगते हों, लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसे लोग दीर्घ जीवन जीते हैं। हाल में हुए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

अध्ययन में पाया गया कि महत्वाकांक्षी, सुनियोजित और कर्तव्य निष्ठ लोग सामान्य लोगों की तुलना में अधिक समय जीवित रहते हैं। शोध के मुताबिक किसी व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक लक्षण उसके स्वास्थ्य और सामाजिक पहलू को उजागर करते है।

शोध में कहा गया है कि विवेकशील लोग लोग दूसरों के मुकाबले चार साल ज्यादा जीते हैं। ये नशा कम करते हैं। कम तनाव लेते हैं और एक सुव्यस्थित जीवन जीते हैं।

शीर्ष शोधकर्ता प्रोफेसर हावर्ड फ्राइडमैन कहते हैं कि इनका स्वास्थ अच्छा रहता है और नौकरी हमेशा बनी रहती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक उन लोगों को विवेकशील कहा जा सकता है कि जो संयमी, सुनियोजित और कर्मठ हैं। शोध में अमेरिका, स्वीडन, कनाडा, जर्मनी से लेकर नार्वे के 89 सौ लोगों को शामिल किया गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि सुनियोजित और कर्मठ लोग लंबी उम्र जीते हैं। इसके अलावा संपूर्णता, विश्वसनीयता, कर्तव्यनिष्ठ होना आदि भी दीर्घ जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बात के भी उदाहरण मिलते हैं कि शादी या नौकरी में आने के बाद लोग स्थिर और विवेकशील हो जाते हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति