समाचार

डा. कृष्ण को आर्डर आफ कनाडा

Jul 03, 09:00 pm
  Print

टोरंटो। कनाडा के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'आर्डर आफ कनाडा' के लिए एक भारतीय मूल के न्यूरोसर्जन को नामांकित किया गया है। डाक्टर कृष्ण कुमार को यह सम्मान रीढ़ की हड्डी के प्रत्यारोपण और मस्तिष्क से जुडे़ शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

कनाडा की गवर्नर जनरल मिशेल ज्यां ने बताया कि 'आर्डर आफ कनाडा' के लिए 60 कनाडाइयों को नामांकित किया गया है, जिसमें ससकैचेवन यूनिवर्सिटी में न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर कृष्ण कुमार भी हैं। कुमार ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई आगरा यूनिवर्सिटी से 1953 में और मास्टर्स इन सर्जरी इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कालेज से 1958 में पूरी की। उनके 110 से भी ज्यादा शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों तथा प्रतिष्ठित जर्नलों में पढ़े या प्रकाशित हुए हैं।

इसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। कनाडा के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'आर्डर आफ कनाडा' की शुरुआत 1967 में की गई थी।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति