पाक को उग्रवाद व आतंकवाद से खतरा

 
Jul 03, 09:13 pm

कराची। पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल अश्फाक परवेज कयानी ने कहा है कि जहां देश को बाहरी खतरा अब भी बना हुआ है, वहीं उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को उग्रवाद और आतंकवाद की आंतरिक ताकतों से भी खतरा है।

कयानी ने यहां नौसैनिक अकादमी में कमीशन दिए जाने के अवसर पर एक परेड को संबोधित करते हुए कहा देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह चुनातियां जटिल, विविध और गहन हैं। उन्होंने कहा कि देश में जहां विदेशी खतरा अभी भी बना हुआ है, वहीं आंतरिक खतरा भी पैदा हो गया है जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। उग्रवाद और आतंकवाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को खतरा पैदा कर दिया है।

सेनाध्यक्ष ने कहा कि उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को राष्ट्र का पूरा समर्थन हासिल है और मजबूत सशस्त्र बल शांति एवं स्थिरता के प्रहरी हैं। कयानी ने कहा कि पािकस्तान वैश्विक एवं क्षेत्रीय शांति के प्रति प्रतिबद्ध है और अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ रहने का ख्वाहिशमंद है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हथियारों की दौड़ में नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता की रणनीति संतुलन बनाए रखेगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:2.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित