समाचार

दुष्कर्मी बाप को भीड़ ने जिंदा जलाया

Jul 03, 09:36 pm
  Print

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला शहर के सान जुआन स्केटपेक्यूज में क्रुद्ध भीड़ ने मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को जिंदा जला दिया।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार 50 वर्षीय सैमुएल जब अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था, तभी उसके बेटे ने कुछ लोगों को फोन कर मदद मांगी। इस पर आननफानन में वहां लगभग 200 लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भीड़ को देख सैमुएल ने भागने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ कर बांध दिया और उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति