
लंदन। लंदन में एक टावर ब्लाक में आठ मंजिलों पर आग फैल जाने से इसमें करीब 30 लोग फंसे हो सकते हैं।
दमकल अधिकारियों के अनुसार दक्षिण लंदन के कैंबरवेल में टावर ब्लाक में लगी आग को करीब 100 दमकल कर्मी बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। चौथी मंजिल से लगी यह आग 11वीं मंजिल तक फैल गई और इसमें करीब 30 लोग फंसे हो सकते हैं।