एंडेवर का प्रक्षेपण फिर टला

 
Jul 13, 12:13 pm

केप कैनवेरल [अमेरिका]। तूफान के चलते नासा को अंतरिक्ष यान एंडेवर की रवानगी चौथी बार टालनी पड़ी जिसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र [आईएसएस] के लिए भेजा जाना था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रक्षेपण निदेशक पीट निकोलेंको ने कहा कि टीम तैयार है, लेकिन मौसम नहीं। इस समय हम यान को रवाना नहीं करेंगे। फ्लोरिडा में प्रक्षेपण स्थल के नजदीक तूफान की स्थिति बनी और धीरे धीरे तेज हवाएं लांॅच पैड 39ए के 32 किलोमीटर के दायरे में फैल गईं जहां एंडेवर और सात अंतरिक्ष यात्री उड़ान का इंतजार कर रहे थे।

नासा अधिकारी उड़ान के कुछ मिनट पहले तक स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे, लेकिन केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के कई मील इर्द गिर्द आसमानी बिजली चमकने की खबरें भी मिलीं जिससे उड़ान का चौथा प्रयास रद्द कर दिया गया।

आसमानी बिजली की वजह से नासा को यान की रवानगी का तीसरा और चौथा प्रयास रद्द करना पड़ा जिसे अंतरिक्ष केंद्र में जानी किबो प्रयोगशाला के हिस्सों को जोड़ने के लिए भेजा जाना है। निकोलेंको ने बताया कि परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार यान की रवानगी अब सोमवार को शाम पांच बजकर 21 मिनट [भारतीय समयानुसार] पर निर्धारित की गई है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:1
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित