वैज्ञानिकों ने खोजा हमेशा युवा बने रहने का नुस्खा

 
Oct 02, 06:47 pm

वाशिंगटन। इस धरती पर शायद हो कोई होगा जिसकी इच्छा हमेशा जवान और खूबसूरत बने रहने की नहीं होगी। जल्द ही इंसान का यह ख्बाव हकीकत में तब्दील हो सकता है। हाल ही में चूहों व बंदरों पर किए गए शोध में वैज्ञानिकों ने जीवनकाल बढ़ाने के तरीके को खोज निकाला है। इससे इंसान लंबे समय तक युवा रह सकेगा।

अध्ययन से यह निष्कर्ष सामने आया है कि बढ़ती आयु और आयु संबंधी बीमारियों का उपचार संभव है। जींस में फेरबदल के जरिए किए जाने वाले उपचार से युवावस्था को बढ़ाया जा सकता है। यूनिवर्सिटी कालेज लंदन के इंस्टीट्यूट आफ हेल्दी एजिंग के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में जीवनकाल बढ़ाकर आयु संबंधी बीमारियों को घटा दिया। शोधकर्ताओं ने जींस 'एस6 किनासे' [एस6के] में हेरफेर कर उम्र बढ़ाने वाले प्रोटीन के उत्पादन को रोक दिया।

1930 के दशक से किए जा रहे शोधों में वैज्ञानिकों ने पाया कि ली जाने वाली कैलोरी की मात्रा को 30 प्रतिशत तक घटाकर जीवनकाल को 40 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। अमेरिकी पत्रिका 'साइंस' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक एस6के उत्पादन को रोककर भी यही फायदे हासिल किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कमी करने की कोई जरूरत नहीं। एस6के भोजन में बदलाव के बारे में शरीर की प्रतिक्रिया निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(18) वोट का औसत

average:4.38889
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित