
हनोई। वियतनाम में बाढ़ और तूफान के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लापता हैं।
आपदा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने खास तौर पर फु एन, बिन्ह दिन्ह बौर जिया लाई प्रांत में असर दिखाया है। अधिकारी ने बताया कि आपदा जनित कारणों से 59 लोगों के घायल होने की खबर है।
अधिकारी ने बताया कि इसके पहले चार लोगों के मरने और दो के गुमशुदा होने की जानकारी मिली थी। वियतनाम के तटीय इलाकों से, तूफान के पहले कम से कम 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था, लेकिन बहुत से लोग अभी भी फंसे हुए हैं।