नेरपा के अंतिम परीक्षण 15 नवंबर से

 
Nov 06, 11:39 pm

मास्को। अगले साल की शुरुआत में रूस से भारत को मिलने वाली 'नेरपा' परमाणु पनडुब्बी के अंतिम परीक्षण 15 नवंबर से शुरू होंगे। इस पनडुब्बी से समुद्र में भारत की जंगी क्षमता में इजाफा होगा।

इस परियोजना से जुड़े अनातोली जिनोवयेव ने शुक्रवार को यहां बताया कि नेरपा के 15 नवंबर से शुरू होने वाले परीक्षण दो हफ्ते तक चलेंगे। पनडुब्बी के जलावतरण पूर्व परीक्षण जारी हैं और तकनीकी परीक्षण के दौरान पाई गई छोटी-मोटी खामियों पर गौर किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक रूसी नौसेना नेरपा को इस साल के अंत तक अपने बेड़े में शामिल कर लेगी और भारतीय नौसेना के सदस्यों को इसके परिचालन का प्रशिक्षण देगी। बाद में यह पनडुब्बी दस साल की लीज पर भारत के पास 'आईएनएस चक्र' के नाम से रहेगी। इसके लिए भारत 65 करोड़ डालर की रकम अदा कर रहा है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित