वियतनाम में भूस्खलन से 13 की मौत

 
Nov 07, 01:17 pm

हनोई। वियतनाम में तूफान के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोग मारे गए।

सोमवार को यहां आए मिरीने तूफान के कारण हुई लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से कम से कम 130 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। इनमे से ज्यादातर लोग पूर्वी प्रांत फू एन के हैं। स्थानीय आपात अधिकारी वो जुआन कुआंग ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तटीय प्रांत कुआंग नैम में भूस्खलन हुआ जिससे 13 व्यक्ति मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुआंग ने बताया कि सोने की खदान में काम करने वाले कुछ मजदूर सो रहे थे। अचानक भूस्खलन हुआ और उन पर कई टन कीचड़ गिर पड़ा। मिरीने तूफान के कारण वियतनाम के समीपवर्ती कंबोडिया में दो लोग और फिलिपींस में 27 लोग मारे गए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित