
न्यूयार्क। वाल्ट डिज्नी के प्रसिद्ध कार्टून चरित्र मिकी माउस का कायाकल्प होने जा रहा है।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार 81 साल पुराने इस चरित्र को नए कंप्यूटर गेम एपिक मिकी में नए अवतार में पेश किया जाएगा। नया मिकी माउस बिगड़ैल और चतुर होने के साथ साथ वीर भी होगा।
डिज्नी के स्वामित्व वाले गेम को विकसित करने वाले जंक्शन पाइंट के क्रिएटिव डायरेक्टर वारेन स्पेक्टर ने कहा कि मैं चाहता था कि वह नटखट हो। जब आप मिकी की तरह खेल रहे हैं तो आप दुर्व्यवहार कर सकते हैं और थोड़ा स्वार्थी भी हो सकते हैं।
मिकी माउस को फोर्ब्स ने दुनिया का सबसे बेशकीमती चरित्र बताया था। मर्चेंडाइज विपणन के जरिए सालाना तीन अरब पौंड की आमदनी करता है। डिज्नी ने इससे पहले उसकी छवि में फेरबदल करने की बात कभी नहीं सोची थी।