रूस में हर पांचवां किशोर अवसादग्रस्त

मॉस्को। रूस में प्रत्येक पांचवां किशोर अवसादग्रस्त है। यूनीसेफ की रिपोर्ट के अनुसार रूस में लगभग 20 प्रतिशत किशोर अवसाद के शिकार है, जबकि इसकी तुलना में पश्चिमी यूरोप में यह प्रतिशत केवल पांच है।

यूनीसेफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शराब और नशीले पदार्थो का सेवन किशोरों में मानसिक विकार का कारण है। 'मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ साइकोलॉजी एंड एजुकेशन' में बाल मनोवैज्ञानिक अन्ना खोलमोगोरोवा ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया कि रूस में 10 से 15 प्रतिशत स्कूल के छात्र गंभीर अवसाद के शिकार है, जिन्हें चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है।

यूनीसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक कम उम्र में नशीले पदार्थो के इस्तेमाल में धीरे-धीरे कमी आ रही थी लेकिन इसके विपरीत किशोरों में शराब का सेवन शुरू हो गया। वर्ष 2000-2009 में आधिकारिक तौर पर पंजीकृत 14 वर्ष से कम उम्र के शराब पीने वालों की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही किशोरों की आत्महत्या की दर भी रूस में अधिक है। वैश्विक स्तर पर एक लाख में औसतन 10 किशोर प्रतिवर्ष आत्महत्या करते है जबकि रूस में यह प्रतिशत 30 से अधिक है।

गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों में समूचे रूस में किशोर आत्महत्या के कई मामले सामने आए है, जिनमें 12 से 15 वर्ष की उम्र के सात किशोरों ने आत्महत्या कर ली।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
  • अपराध
  • आतंकवाद