वाशिंगटन। पेंटागन के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि अमेरिका की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बावजूद चीन-अमेरिका सैन्य संबंध प्रक्रियागत और सामरिक स्तर पर आगे नहीं बढ़े हैं। उन्होंने एशिया प्रशांत क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, स्थिर और खुशहाल क्षेत्र बनाने के लिए इस चुनौती से निपटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए यह बात कही।
प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल रॉबर्ट विलार्ड ने कहा कि सामरिक स्तर पर सैन्य संबंध जारी हैं। लेकिन प्रक्रियागत और सामरिक स्तर पर सैन्य संबंधों को दूसरे तरीके से आगे ले जाने का काम आगे नहीं बढ़ा है। इसमें दोनों देशों की सेनाओं को प्रक्रियागत या समकक्षों की यात्रा के जरिए एक-दूसरे से परिचित कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि उसका एक हिस्सा दर्शन में अंतर से संबंधित है कि दोनों देशों के बीच सेना का स्तर क्या होना चाहिए तथा उसका एक हिस्सा विश्वास से जुड़ा है और इसका एक हिस्सा है कि चीन सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने में किसे बाधा के तौर पर देखता है।
विलार्ड ने कहा कि इन सारी चुनौतियों को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सामरिक स्तर की वार्ता का इस्तेमाल उम्मीदतन उसके लिए करते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर