भारत-पाक शांति प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए: शरीफ

 
May 22, 11:05 pm

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान शांति प्रक्रिया का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भले ही इसे तुनकमिजाज और भ्रांत राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने शुरू किया हो, पाकिस्तान सरकार को इसे आगे बढ़ाना चाहिए।

मुशर्रफ को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग कर रहे नवाज ने कहा कि मैं नहीं जानता कि 2004 में क्या हुआ था। भारत और पाकिस्तान के बीच क्या बातचीत हुई थी? एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में नवाज ने कहा कि मुशर्रफ के पास निर्णय करने वाला कोई संस्थागत मंच नहीं है। वह मौके के अनुरूप निर्णय लेते हैं। शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात हमने अपने घोषणापत्र में कही है। हम इस संबंध में पीपीपी को पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान निकालने का काम हाथ में लेने से पहले दोनों देशों को आपसी विश्वास बहाल करना होगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित