ह्यूस्टन [अमेरिका]। लुइसियाना के भारतीय मूल के गवर्नर बाबी जिंदल ने कहा कि वह ऐसे किसी भी संसदीय प्रस्ताव को वीटो कर देंगे, जिसमें 2012 से पहले वेतन वृद्धि प्रभावी हो रही हो।
उप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार जिंदल ने बुधवार को कहा कि राज्य की विधायिका के अगले चुनाव से पहले प्रभावी होने वाली कोई वेतन वृद्धि नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा के लिए अगला आम चुनाव अक्टूबर 2011 में प्रस्तावित है, जबकि निर्वाचित प्रतिनिधि जनवरी 2012 में पदग्रहण करेंगे। सोमवार को जिंदल ने एक विधेयक पर वीटो किया, जिसमें राज्य के विधायकों का वेतन दुगुना करने का प्रस्ताव किया गया था।