तिब्बत मसले पर गंभीर हो चीन: ओबामा

 
Jul 08, 05:11 pm

वाशिंगटन। बीजिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के शिरकत करने के फैसले पर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने कहा है कि तिब्बत मसले पर चीन जब तक गंभीरता नहीं दिखाता तब तक वे कभी इस तरह का कदम नहीं उठाएंगे।

ओबामा ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का फैसला करने से पहले वे चीन की सरकार के तिब्बत मसले पर रुख को देखेंगे। मसले पर प्रगति नहीं होने पर वे समारोह में शामिल नहीं होंगे। ओबामा ने कहा कि तिब्बत मसले के समाधान के लिए अमेरिका चीन पर गंभीर दबाव बनाने में सफल नहीं हुआ।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित