अमेरिका ने मुशर्रफ के स्वागत का संकेत दिया

 
Aug 20, 05:06 pm

इस्लामाबाद। अमेरिका ने अपनी सरजमीन पर पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के स्वागत का संकेत देते हुए कहा है कि पूर्व सैन्य हुक्मरान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

पाकिस्तान के अंग्रेजी दैनिक द डान समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि हम हमेशा से कहते रहे हैं कि वह हमारे मित्र हैं और उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी प्रशासन मुशर्रफ को अमेरिका में रहने की अनुमति देगा, तो अमेरिकी अधिकारी का जवाब था कि वह एक स्वतंत्र आदमी हैं। वह जहां चाहें जा सकते हैं।

अमेरिकी अधिकारी से जब यह पूछा गया कि क्या अमेरिका मुशर्रफ को वीजा जारी करेगा, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कारण है कि वह वीजा के लिए काबिल नहीं हैं। मुझे नहीं मालूम वह कहां रहना चाहते हैं। पाकिस्तानी अखबार ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस अधिकारी का नाम नहीं दिया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक नेतृत्व अब पूरी तरह से कमान संभाले हैं और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका को लेकर किसी भी तरह का भ्रम या अस्पष्टता नहीं चाहता। अमेरिकी अधिकारी ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में वह पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व से अमेरिका की अपेक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि यह बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है कि प्रत्येक संगठन प्रत्येक संस्था राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कतारबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि आईएसआई को लेकर अब और कोई अस्ष्टता नहीं होगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित