असाधारण राष्ट्रपति साबित होंगे ओबामा

 
Aug 26, 05:07 pm

डेनवर। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा का समर्थन करते हुए उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने कहा है कि वे एक असाधारण राष्ट्रपति साबित होंगे और अमेरिकी जनता उन्हें लंबे समय तक याद रखेगी।

उन्होंने बराक ओबामा के जीवन मूल्यों, परिवार के प्रति समर्पण और नेतृत्व के गुणों की तारीफ की है। मिशेल इस समय डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में पहुंची है। कोलोरेडो के डेनवर डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है चार दिन चलने वाले इस सम्मेलन में बराक ओबामा को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मनोनीत किया जाएगा। ओबामा पहले अफ्रीकी अमेरिकी होंगे जो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। 47 वर्षीय ओबामा बृहस्पतिवार को इस उम्मीदवारी को स्वीकार करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के कम से कम चार हजार प्रतिनिधि हजारों की तादाद में अधिकारी कार्यकर्ता प्रदर्शनकारी और पत्रकार डेनवर पहुंचे हुए हैं।

ओबामा के प्रवक्ता बिल बर्टन का कहना था कि सम्मेलन के दो लक्ष्य हैं पहला तो लोग ये जाने की उनके नेता बराक ओबामा असल में कौन हैं और वह देश को कहां ले जाना चाहते हैं तथा चुनावों के लिए मतदाता अपने उम्मीदवार को जाने। पार्टी अधिकारियों ने उन रिपोर्टो को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि हिलेरी क्लिंटन के समर्थक इस बात से नाराज हैं कि ओबामा ने हिलेरी की बजाय उपराष्ट्रपति के तौर पर जोसेफ बिडेन को क्यों चुना। ओबामा के प्रवक्ता के अनुसार बराक ओबामा हिलेरी और उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से लगातार संपर्क में हैं और ओबामा को पार्टी का पूर्ण समर्थन है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित