
सेंटपॉल। रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जॉन मैक्केन के नाम पर मुहर लगा दी है।
एरिजोना के सीनेटर 72 वर्षीय मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बुधवार को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया। मैक्केन चार नवंबर को होने वाले देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।