समाचार

सूडान: पालिन-बिडेन की आलोचना की

Oct 06, 09:22 am
  Print

खार्तूम। सूडान ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट और रिपब्लिकन उम्मीदवारों के दारफूर क्षेत्र को उड़ान वर्जित क्षेत्र बनाने की सलाह की आलोचना की है।

सूडान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अली अल साडिग ने रविवार को दोनों उम्मीदवारों के बयान को खारिज करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि उन्हें इस संघर्ष के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवार सारा पालिन ने अपने विपक्षी उम्मीदवार डेमोक्रेटिक पार्टी के जोए बिडेन के साथ एक बहस में सूडान के दारफूर क्षेत्र को उड़ान वर्जित क्षेत्र बनाने का समर्थन किया था।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सहायता समूह और सूडानी विद्रोही सूडान सरकार पर दारफूर क्षेत्र में विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले के लिए विमानों के इस्तेमाल का आरोप लगाते रहे हैं। अनेक कार्यकर्ताओं ने भी संयुक्त राष्ट्र से इस क्षेत्र को उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

उधर, सूडानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अल साडिग ने कहा कि वे यहां जो घटनाएं हो रही हैं, उसके बारे में बहुत कम जानते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विमानों और हेलीकाप्टरों को केवल आम लोगों की रक्षा के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति