कैदियों से दु‌र्व्यवहार पर डिक चेनी दोषी करार

 
Nov 19, 03:01 pm

ह्यूस्टन। अमेरिका में साउथ टेक्सास की मुख्य ज्यूरी ने उप राष्ट्रपति डिक चेनी और पूर्व अटार्नी जनरल अल्बर्टो गोंजालेस को निजी जेलों में कैदियों के साथ कथित दु‌र्व्यवहार से जुड़े मामले में संगठित आपराधिक गतिविधियों का दोषी करार दिया है।

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर रिया ग्रैंडै वैली के निकट विलेसी काउंटी में इस ज्यूरी ने मंगलवार को कहा कि चेनी शोषित तबके के लोगों को आजादी से वंचित कर आर्थिक लाभ उठा रहे हैं। इस मामले में वैंगगार्ड समेत जेल से जुड़ी कंपनियों के मालिकाना हक के जरिए आर्थिक लाभ उठाने के लिए पूरी श्रृंखला बना रखी है।

ज्यूरी ने अपने फैसले में लिखा कि मुझे बहुत ही दुख के साथ फैसला लेना पड़ रहा है, लेकिन चेनी और गोंजालेस को दोषी ठहराने के अलावा हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है क्योंकि हम अपने देश को प्यार करते हैं। टेक्सास अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश का गृह राज्य है।

उधर, गोंजालेस ने जेल में होने वाले हमलों से जुड़ी जांच को खत्म करने के लिए अपने ओहदे का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। ज्यूरी ने ग्रेगोरियो डे ला रोसा के मामले का जिक्र किया है जिसकी विलेसी काऊंटी के एक निजी जेल में 26 अप्रैल 2001 को मौत हो गई थी। चेनी के कार्यालय ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि उन्हें इससे संबंधित प्रति अभी नहीं मिली है†ा। चेनी के प्रवक्ता मेगान मिशेल ने कहा कि हम इससे जुड़ी प्रति मिलने से पहले कोई प्रतिक्रिया नहीं करना चाहते।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित