समाचार

जरदारी यूएई की यात्रा पर जाएंगे

Nov 21, 10:31 am
  Print

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अगले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह यूएई के नेताओं से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने शुक्रवार, 21 नवंबर को यहां बताया कि 24 नवंबर से शुरू हो रही इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान जरदारी की यूएई के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात होगी। इसके साथ ही वह दुबई के शासक, आबूधाबी के युवराज तथा अन्य महत्वपूर्ण शख्सियतों से भी मिलेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आबूधाबी की प्रमुख कंपनियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति