लामा मुद्दे पर शिखर सम्मेलन से हटा चीन

 
Dec 01, 09:17 am

पेरिस। चीन के यूरोप के साथ प्रस्तावित उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन से हटने के बावजूद यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोंस मैन्युअल बरोसो ने दोनों पक्षों के बीच मधुर रिश्ते बहाल होने की उम्मीद जताई है।

चीन के नेताओं को सोमवार को फ्रांस के लियोन शहर में चीन-ईयू शिखर सम्मेलन में भाग लेना था। लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के छह दिसंबर को पोलैंड में तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिलने की योजना से नाखुश चीनी नेताओं ने इस सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दिया।

बरोसो ने एक बातचीत में कहा कि चीन और यूरोप के रिश्ते काफी अहम हैं लेकिन यूरोपीय नेताओं को अपनी इच्छानुसार किसी से भी मिलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि तिब्बत और दलाई लामा के साथ संबंधों के मुद्दे पर पर चीन बहुत संवेदनशील है। लेकिन मुझे चीनी नेताओं के इस फैसले का कोई कारण नजर नहीं आता है। मुझे विश्वास है कि दोनों पक्ष इस स्थिति से उबरने के लिए इच्छाशक्ति दिखाएंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित