कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का कहना है कि वे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के शपथ लेने के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार के लिए उनसे बातचीत के इच्छुक है।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के मुताबिक रविवार को एक टेलीविजन चैनल के साथ साक्षात्कार में चावेज ने कहा कि मुझे भरोसा है कि वेनेजुएला और अमेरिका के संबंध अब सुधरने वाले है। शवेज ने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका का विदेश मंत्री मनोनीत किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार के लिए धर्य, परस्पर विश्वास और अच्छी भावना का होना जरूरी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षो से दोनों देशों के संबंधों में तल्खी देखी गई। वेनेजुएला ने आरोप लगाया था कि अप्रैल, 2002 में अमेरिका ने शवेज का तख्तापलट करने की साजिश रची थी।