जापान में जल्द चुनाव के आसार

 
Jul 13, 01:15 pm

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री तारो आसो ने सोमवार को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी [एलडीपी] के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के दौरान संसद के निचले सदन को भंग करने और 30 अगस्त को चुनाव कराने पर सहमति व्यक्त की।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, यह फैसला एलडीपी और न्यू कमोतो पार्टी के गठबंधन द्वारा रविवार को टोक्यो के स्थानीय निकाय चुनावों में बहुमत हासिल नहीं करने के बाद किया गया। इन चुनावों में मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान सबसे सशक्त होकर उभरी है।

सरकार के प्रवक्ता ताकेओ क्वामुरा ने बताया कि चुनाव नतीजे सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए घातक सिद्ध हुए। 127 सदस्यीय सदन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान ने 54 सीटे जीती। जबकि एलडीपी को 38 और कोमातो को महज 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इन नतीजों से एलडीपी-कमोतो सरकार पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इससे आगामी राष्ट्रीय चुनावों के नतीजों का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है।

हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अवधि 10 सितंबर को समाप्त होने जा रही है और इसे 21 जुलाई तक भंग किया जा सकता है। एलडीपी ने करीब 50 साल तक देश का नेतृत्व संभाला है लेकिन हाल में उनकी लोकप्रियता तेजी से घटी है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित