एक और घर खरीदा ब्लेयर ने

 
Oct 07, 09:01 pm

लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ने एक और आलीशान घर खरीदा है और इस तरह उनके छह घरों की संपत्ति का कुल मूल्य 1.19 करोड़ पौंड हो गया है।

ब्लेयर दंपति की संपत्ति में इस नए घर की कीमत 11.3 लाख पौंड है जो लंदन में स्थित है। इसके मालिक चेरी ब्लेयर और उनके दूसरे पुत्र निकी ब्लेयर हैं। निकी दो वर्ष पहले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक हो चुके हैं।

निकी वर्तमान में यह घर अपने मित्रों के साथ साझा कर रहे हैं और सभी उन्हें किराया देते हैं। इस तीन मंजिला घर में चार शयनकक्ष, तीन गुसलखाने, एक छत, आधुनिक रसोईघर, एक खुला कक्ष और एक गैराज शामिल है।

'डेली मेल' के मुताबिक, भूमि पंजीयन दस्तावेज दर्शाते हैं कि चेरी और निकी को बतौर घर के मालिक पंजीकृत किया गया है। यह संपत्ति पिछले महीने 11.3 लाख पौंड में खरीदी गई।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित